बॉलीवुड : बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने करियर में अब साल 2024 में एक नई शुरुआत की है। लीड रोल वाले फिल्म OMG में अक्षय कुमार ने शिव वेष में भूमिका की थी। अब अगले क्रम में उन्होंने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जो भगवान शिव से हीं जुड़ा है। इस वीडियो में गाने को उन्होंने खुद हीं गाया है।

अक्षय कुमार अपनी फिल्मों से फैंस का खूब मनोरंजन करते आए हैं। उनकी फिल्मों में एक फैंस फॉलोइंग है जो काफी पसंद भी करते हैं और एक्टर भी फैंस को कम ही मायूस किया है। अक्षय कुमार के इस म्यूजिक वीडियो में गीत को संगीत विक्रम मोंटोस ने दिया है और विक्रम मोंटोस और सुधीर यदुवंशी के साथ अक्षय कुमार ने मिलकर गाया भी है। अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का म्यूजिक भी विक्रम मोंटोस ने ही दिया।

अक्षय कुमार फिल्म के साथ अपना एक म्यूजिक वीडियो शिव भक्ति भरा श्री शिव रूप में बनाकर रिलीज किया है। इस शिव भक्तिपूर्ण म्यूजिक वीडियो में शिव रूप में नृत्य कर रहे हैं और इसके गीत को खुद गाया भी है।

अक्षय कुमार ने यह म्यूजिक वीडियो शिव भक्ति में महाशिवरात्रि से ठीक एक महीना पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने फैंस को तोहफा दिया है। इसे फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं। । अक्षय कुमार के इस गाने को इस एक दिन के भीतर ही 10 लाख के करीब व्यूज मिले हैं।

लेकिन अक्षय कुमार इस म्यूजिक वीडियो को लेकर ट्रोल भी किए जा रहे हैं। एक गंभीर आलोचना में अक्षय कुमार को कहा कि “एक गुटका का एड करने वाले शिव बनने के लायक नहीं है”। अक्षय कुमार के इस वर्ष के प्रोजेक्ट्स में 10 फिल्में हैं। जिसमें फिल्म बड़े मिया छोटे मिया इस साल रिलीज होने के साथ सिंघम अगेन, खेल खेल में, वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 भी आनेवाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *