Dr.-Sushil-Kumar-Sinha

Dr.-Sushil-Kumar-Sinha

पटना, 7 जुलाई 2022: बिहार में श्वेत क्रांति को अपने अथक प्रयासों फलीभूत करने वाले महान विभूति का नाम है डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा और आज इस महान विभूति का जन्म दिवस है। अरबों के चारा घोटाला के वावजूद भी बिहार दूध उत्पादन में आज देश में एक ख़ास मुक़ाम पर है, जिसमे डॉ. सुशिल कुमार सिन्हा का अथक प्रयास है। इसके पीछे बिहार सरकार का योगदान नगण्य है। बिहार में तो सरकारों ने पशुपालन को हमेशा से ही लूटने का ज़रिया बनाया। बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद इसके प्रत्यक्ष उदहारण हैं।

Indian Cows

70 के दशक में जब बिहार में पशुओं में कृतिम गर्भाधान नगण्य था और ऐसी गायों की भरमार थी जो दो-तीन लीटर ही प्रतिदिन दूध देती थी। और, विभाग में घोटालों की आहट की शुरुआत हो चुकी थी। तब पटना सिटी के एक गुमनाम से पशु चिकित्सक डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा ने 1971 में सरकारी नौकरी को छोड़कर अपना ख़ुद का निजी प्रैक्टिस शुरू किया जो कि पशुपालन में पहला था।

नेशनल डेरी डेवलपमेंट बोर्ड (National Dairy Development Board) अहमदाबाद से कुछ उच्च गुणवत्ता की गायों-भैसों के FROZEN SEMEN STRAW लाकर उन्होंने कृत्रिम गर्भधारण शुरू किया। डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा के प्रयासों से सिर्फ़ दस-बारह सालों में ही बिहार में कृत्रिम गर्भधारण की संख्या बढ़कर 70-80 % तक पहुँच गयी थी। बिहार सरकार जहाँ गायों और भैंसों के नस्लों के विकास में फिसड्डी थी वहाँ से इन्होंने अपना प्रयास शुरू किया। अब बिहार में प्रति गाय औसतन 12-15 लीटर दूध का उत्पादन होने लगा था। किन्तु, बिहार सरकार अभी भी लूटने और लूट की लीपा-पोती में लगी हुई थी। इसके बाद डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा ने एक निजी लिमिटिड कम्पनी की स्थापना की और यहाँ कृत्रिम गर्वधारण की सारी सुबिधा उपलब्ध। इससे बेरोज़गार नौजवानों को रोज़गार भी मिला।

बिहार में गो प्रजनन bovine breeding का विकास के सफल प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप Indo-Swiss Project की टीम उन्हें सम्मानित भी किया, वे आन्ध्र प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ समिति का सदस्य बनाए गए। किन्तु बिहार सरकार को इनकी कभी जरुरत न समझी, आज भी अपने 84 वर्ष की उम्र में डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा सक्रिय रहते हैं।

1 thought on “बिहार में श्वेत क्रांति के जनक डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा

  1. 1971 east Pakistan ko Bangla desh banane Urdu banam Bangla ki larayi k baad indiraji agar Bihar ki cast line samikaran tor k ticket bant detin to shayed Bihar ki jati rajneeti khatam ho jaati afsos Aisa nahi hua. Natija. Bhura bal saf Karo my ki kripa phir nitish Uday aadi aadi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *