नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ WFI के अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह और कॉमनवेल्थ गेम्स वर्ष 2010 की चैंपियन स्वर्ण विजेता अनीता श्योराण आमने सामने होंगे। WFI के अध्यक्ष पद के लिए के अन्य उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस ले लिया गया। जिसके बाद WFI अध्यक्ष के लिए संजय और अनीता श्योराण हो अब चुनाव उम्मीदवार हैं।

संजय कुमार सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय हैं और डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के भरोसेमंद हैं। दूसरी उम्मीदवार अनीता श्योराण 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में अकेली महिला हैं। अनीता ने अपना नामांकन ओडिशा इकाई के प्रतिनिधि के रूप में भरा है। जबकि वह हरियाणा की रहने वाली हैं और राज्य पुलिस में कार्यरत हैं।

WFI अध्यक्ष पद के लिए अन्य दो उम्मीदवार जम्मू कश्मीर के दुष्यंत शर्मा और दिल्ली कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बृजभूषण के करीबी जयप्रकाश ने भी नामांकन किया था। लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित तदर्थ समिति के सूत्रों के अनुसार इन दोनों ने शनिवार को नाम वापस ले लिया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची चुनाव अधिकारी और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश महेश मित्तल कुमार द्वारा आज जारी की जाएगी।

यह चुनाव WFI के एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, महासचिव 1, कोषाध्यक्ष 1, दो संयुक्त सचिव और 5 कार्यकारी सदस्य के पदों के लिए होना है।

ओलंपियन जयप्रकाश ने तीन पदों के लिए नामांकन भरा था। वह महासचिव पद की दौड़ से भी बाहर हो गए हैं जिसके बाद चंडीगढ़ के दर्शन लाल और रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के सचिव प्रेमचंद लोचाब के बीच इस पद के लिए सीधा मुकाबला होगा। इस चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह गुट के 16 उम्मीदवार मैदान में दंगल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *