पाकिस्तान में बाढ़ का कहर पर PM Modi का ट्वीट

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर पर PM Modi का ट्वीट

नई दिल्ली : पाकिस्तान में अभी बाढ़ से आई भीषण तबाही पर 29 अगस्त सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी संवेदना ट्वीट किया है। मोदी ने पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद जताई। अपने ट्ववीट में पीएम मोदी ने लिखा कि पाकस्तिान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हूं। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद करते हैं। https://twitter.com/narendramodi/status/1564254916134473728?s=20&t=v-ZOh5hom4PGKCLnn0Gm9A

पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा और वजीरेआजम शहबाज़ शरीफ़ ने इस भीषण आपदा से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाकिस्तान के जलवायु मंत्री शेरी रहमान ने कहा है कि पाकिस्तान में रिकॉर्ड मॉनसून बारिश के कारण आयी बाढ़ से देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और लगभग 11 लाख घर पूरी तरह और अनेकों क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों के हजारों लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है।

पाकिस्तान में आई यह बाढ़ के कारण भारी तबाही का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ ने लगभग पूरे पाकिस्तान को अपने प्रभाव में लिया हुआ है, देश में बाढ़ और अत्यधिक वर्षा से अब तक 1500 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *