ranchi jain samaj ka virodh pradarshan, Ajay jain

रांची : जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल “श्री सम्मेद शिखर जी” मधुबन, पारसनाथ, गिरिडीह (झारखंड) को पर्यटन स्थल “पिकनिक स्पॉट” करने के विरोध में 30दिसंबर को जैन धर्मामलंबियों के साथ शहर के लोगों ने परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में मानव श्रंखला बनाया। झारखंड सहित पूरे देश का जैन समाज श्री सम्मेद शिखर की पवित्रता को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

आज के झारखंड राज्य में स्थित पारसनाथ पर्वत और श्री सम्मेद शिखर जैन धर्मामलंबियो के लिए प्रमुख तीर्थस्थल है। जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ के नाम पर इस पर्वत का नाम पारसनाथ हुआ। यहां 24 जैन धर्म गुरुओं में से 20 ने निर्वाण प्राप्त किया और 23वें धर्मगुरु पार्श्वनाथ जी ने भी इसी शिखर पर निर्वाण प्राप्त कर शरीर त्याग किया। जहां गैर-जैनी समाज के लोग पिकनिक और टूरिस्ट स्पॉट बनाकर गंदगी कर रहे हैं।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजय जैन गंगवाल ने कहा कि “बहुत समय से इस पवित्र जैन तीर्थ स्थल पर पर्यटन और पिकनिक गतिविधि भी लोगों ने शुरू कर दिया। जिसके कारण यहां की पवित्रता और शुद्ध्यता प्रभावित किया जा रहा है। हम केंद्र और झारखण्ड सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि यह पारसनाथ जैन समाज का धार्मिक महत्व का तीर्थ स्थल है। इसे पर्यटन या पिकनिक स्पॉट नहीं बनाया जाय। साथ ही अपने बृहद भारतीय समाज के आम लोगों से भी अपील है कि इसकी शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने में सहायक बने”।

रांची में जैन समाज सहित अन्य लोगों ने श्री सम्मेद शिखर की पवित्रता बनाए रखने के लिए निम्नलिखित नारों की तख्तियां ले कर और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।

  • जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल “श्री सम्मेद शिखर जी” को धार्मिक स्थल घोषित किया जाए, न कि पर्यटन स्थल/पिकनिक स्पॉट।
  • अल्पसंख्यक समाज का यही आहवान, पारसनाथ नही बनेगी पर्यटन स्थान।
  • तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ,यही हमारा नारा है, सम्मेद शिखर के कण-कण पर अधिकार हमारा है।
  • नहीं चाहिए पर्यटन स्थान, अल्पसंख्यक समाज का यही आहवान।
  • दर्शन करने शिखर जाओ, पर्यटन बना के न पाप कमाओ।
  • जैन धर्म की जान है, शिखर सम्मेद महान है।

इस मानव श्रंखला का नेतृत्व जैन समुदाय के अजय जैन गंगवाल ने किया। साथ में अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष हाज़ी मोख्तार अहमद, चर्च के फ़ादर अधिवक्ता महेंद्र पीटर तिग्गा, सिख समुदाय के प्रोफेसर हरबिंदर बीर सिंह प्रमुख के साथ संजय जैन, जितेंद्र जैन, चेतन जैन, मनोज जैन, आयुष जैन, श्रीमती सीता रानी, श्रीमती मंजुला जैन, पंकज जैन, पूनम जैन, सर्वेश जैन, राजेश जैन, कमल जैन, हेमंत जैन, अमित जैन, आयूष जैन, धर्मेंद्र जैन, अय्यूब राजा खान, मो वसीम, शहज़ाद खान बब्लू, साज़िद उमर, सामाजिक कार्यकर्ता नदीम खान, शम्स क़मर लड्डन, मो बब्बर, इमरान रज़ा अंसारी, शाहनवाज़ अब्बास, कलीम खान, अधिवक्ता फ़ादर पीटर मार्टिन, अजय सिंह, अन्य उपस्थित थे। (प्रेस विज्ञप्ति- अजय जैन, नदीम खान) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *