Amar Deep Mahato

Amar Deep Mahato

धनवाद : विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने झारखण्ड के कोलियरी के कारण विस्थापन की विकराल स्थिति का समाधान नहीं निकलता देख नए संघर्ष का एलान करते हुए कई क्षेत्रों गांवों में लगातार बैठकें जारी रखा है। विस्थापित संघर्ष मोर्चा न्यू कैशलपुर, पचगड़ी, कतरास में बैठक की जिसका अध्यक्षता बिशु बाउरी ने किया।

विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप महतो ने कहा कि विस्थापित एवं ग्रामीणों को अपने हक अधिकार के लिए आगे आना चाहिए, स्थानीय युवाओं को 75% रोजगार दे निजी कंपनी में अन्यथा हम लोग उग्र आंदोलन करने जा रहे हैं। विस्थापित एवं ग्रामीण अपने साथ हक़ एवं अधिकार के लिए 11.08.23 को BCCL एरिया 4 के महाधरना एवं प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता अमित दुवे और ठाकुर महतो ने किया।

अमरदीप महतो ने कहा कि 11 अगस्त के विरोध प्रदर्शन और रैली में इलाके के सभी ग्रामीण विस्थापित शामिल होंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 11.08.2023 को BCCL एरिया 4 में धरना प्रदर्शन को सफल बनाया जायेगा। विस्थापित संघर्ष मोर्चा के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु झारखंड सरकार के सचेतक सह विधायक माननीय मथुरा प्रसाद महतो जी को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी स्थानीय, विस्थापित ग्रामीणों युवाओं को 75 % रोजगार देना होगा जब तक हमलोगों को रोजगार नही मिल जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। जमीन हमारा राज तुम्हारा नही चलेगा !

इस विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अभियान में रेखा देवी, बिट्टू महतो ,नीतीश महतो, मखन कुंभाकार, हेमंत महतो, दिगंबर बाउरी, उत्तम बाउरी, बिशाल महतो, सनातन बाउरी, सुनील बाउरी,अमित बाउरी, सोनू बाउरी, सपन बाउरी, राजन कुमार, सतीश महतो, सागर महतो, विष्णु महतो, वीरू महतो, राजन कुमार ,प्रदुम कुमार ,सत्यजीत महतो, चेतु साव, माणिक महतो, रोबिन महतो, दिलीप महतो, संतोष दुवे, गौरव दुवे, सन्नी शर्मा, चंदन महतो, दीपू महतो राजीव महतो, हरेंद्र मोदक, शकर महतो, महादेव साव, कार्तिक महतो, मुकेश साव, राहुल महतो, विक्रम कुमार, अर्जुन कुम्भकार, छोटू महतो, प्रकार विश्कर्मा, शिवा कुमार, दीपक बाउरी, सपना बाउरी, जयलाल महतो, पप्पू महतो, बिशाल महतो, पवन कुमार दास,नरेश कुमार,अशोक कुमार आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *