Kishor Kumar

Kishor Kumar

नई दिल्ली, 5अगस्त 2022: हिंदी सिनेमा के पार्शव गायक किशोर कुमार Kishore Kumar ने हिन्दी सिनेमा के तीन नायकों को महानायक का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। किशोर दा के आवाज के जादू से राजेश खन्ना सदाबहार हीरो कहलाए। 4 अगस्त किशोर कुमार का जन्मदिन है।

किशोर कुमार सिर्फ पार्शव गायक ही नहीं वे हिंदी सिनेमा की एक ऐसी हस्ती थे, जिनका योगदान आज भी हमारे जेहन में जिन्दा है। वे हमारे बीच में न हों लेकिन अपनी जादुई आवाज की वजह से वह आज भी  लोगों के दिलों में जिंदा हैं। किशोर कुमार के गाने आज भी हमारे दिल को छू लेते हैं।

किशोर कुमार के गाए गाने आज भी हम अनेक अवसरों पर गुनगुना उठाते हैं। 4 अगस्त को किशोर कुमार का बर्थ एनिवर्सरी होती है। किशोर कुमार न सिर्फ पेशेवर में ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी में भी काफी मस्तमौला इंसान थे। आज किशोर दा के जन्मदिन पर उनके गाये कुछ गीतों और जिंदगी के अनछुए किस्सों से रूबरू कराते हैं।

https://youtu.be/wWkCj2iS9OU

किशोर कुमार बहुप्रतिभा के धनी थे। वह एक अच्छे गायक के साथ ही एक अच्छे अभिनेता भी थे और वे महिला गायक की आवाज में भी गा सकते थे। साल 1962 की फिल्म ‘हाफ टिकट‘ का गीत ‘आके सीधी लगी दिल पे‘ को किशोर कुमार ने मेल और फीमेल दोनों ही आवाजों में गाया और इसमें सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने इस गाने को एक बार में ही रिकॉर्ड कर लिया। यह गीत सुपरहिट भी हुआ था। इस गीत को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर गाने वाली थीं लेकिन किसी वजह से वह इसमें अपनी आवाज नहीं दे पाई तब किशोर कुमार ने ये गाना गाया था।

किशोर दा के नजदीकी लोग कहते हैं कि किशोर कुमार ने अपने घर के बाहर एक साइन बोर्ड लगाया हुआ था, जिस पर “बिवेयर ऑफ किशोर” लिखा था। इससे जुड़ा एक किस्सा है कि जब निर्माता-निर्देशक एच.एस. रवैल उनके घर में उनसे मिलकर बाहर निकल रहे थे तभी किशोर ने उनका हाथ काट लिया, जब रवैल ने पूछा तो किशोर ने जवाब दिया कि मेरे घर में घुसने से पहले आपको बोर्ड देखना चाहिए था।  

भारतीय हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने अपने हुनर से लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपनी अलग जगह भी बनाई, इनमे किशोर कुमार बिलकुल अलग हैं। अपनी आवाज के लिए मशहूर किशोर कुमार एक अभिनेता, संगीतकार, लेखक और निर्माता भी थे। चार अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार ने अपने फिल्मी करियर में करीब 1500 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी। (साभार Saregama और Bollywood Music Library)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *