syed-abdahu-kashaf

syed-abdahu-kashaf

हैदराबाद, 25 अगस्त 2022: तेलंगाना विधानसभा के गोशामहल सीट से लगातार दो बार से विधायक ठाकुर राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। आन्दोलन के दवाब में उन्हें तीसरी बार हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया है।

पूरे विवाद के जड़ में स्टैंडिंग कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी का हिन्दू देवी-देवताओं पर भद्दे टिप्पणी करना है। मुन्नवर फारुकी के टिप्पणी से नाराज टी राजा ने जवाब में इस्लामिक नबी पर टिप्पणी की थी। भाजपा विधायक ठाकुर राजा सिंह पर हैदराबाद में 101 अपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं।

Raja Singh

इस्लामिक पैगम्बर पर टी राजा की टिप्पणी पर हैदराबाद में मुस्लमान समुदाय के द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है और प्रदर्शन में इस्लामिक प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्लामिक आतंकी नारा ‘सर तन से जुदा’ का लगाया जा रहा है। टी राजा के दूसरी गिरफ़्तारी के बाद जमानत मिलने के विरोध में दुबारा प्रदर्शन किया गया।

Munawar Faruqu

जिसमे मुस्लिम राजनितिक पार्टी AIMIM के पार्षद मुजफ्फर ने थाने में ही ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाया था। आज भी एक महिला पार्षद नसरीन सुल्ताना को ‘सर तन से जुदा’ नारा लगते देखा गया। इस्लामिक जिहादी नारों और प्रदर्शनों से पूरा हैदराबाद शहर तनावग्रस्त हो गया है, जिसका नेतृतव असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM कर रही है।

Asaduddin Owaisi 

तो इसी क्रम में हैदराबाद में एक प्रदर्शन में इनफ्लुएंसर और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अब्दुहु कशफ ने भी ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाया। Syed Abdahu Kashaf को आज गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और करीब एक घंटे बाद उसे भी जमानत पर छोड़ भी दिया गया।

आजतक के अनुसार सोमवार को कशफ ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें ‘सर तन से जुदा’ नारे लग रहे थे। कशफ यहां लोगों से टी राजा के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखने की बात लोगों से कह रहे थे। यह प्रदर्शन हैदराबाद में साउथ जोन के डीसीपी ऑफिस के बाहर हो रहा था। इस तरह के प्रदर्शनों के बाद ही अगले दिन टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

सैयद अब्दुहु कशफ ने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन में ‘सर तन से जुदा’ नारा लगाया था। आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद टी राजा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया। उनको पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उनको जमानत मिल गई थी। टी राजा सिंह की जमानत का भी काफी विरोध हुआ।

AIMIM councilor Nasreen 

अब गुरुवार को पुलिस ने राजा को दोबारा अरेस्ट किया है। यह गिरफ्तारी मार्च और अप्रैल में राजा के खिलाफ दर्ज केस में हुई है। साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने बताया कि अब जल्द कशफ को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आज पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को घरों से खिंच खिंच कर निकाला और दौड़ा दौड़ा कर पिटा और गिरफ्तार कर ले गयी।

गिरफ़्तारी के बाद कशफ ने स्वीकारी किया कि ‘सर तन से जुदा’ नारा लगाने की मेरी मंशा नहीं थी। मेरा यह मानना है कि जिस शख्स ने पैगंबर के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया उसको सर तन से जुदा की सजा मिलनी चाहिए। यही मेरा धार्मिक विश्वास है।’

वहीँ तेलंगाना कांग्रेस के नेता फिरोज खान ने इस पूरे मामले को लेकर विवादित बयान दे दिया है। फिरोज खान ने कहा है कि ‘मैं तेलंगाना के हर मुसलमान से कहना चाहता हूं कि अगर टी राजा कहीं भी दिखे तो उसे बुरी तरह से पीटना है।’

तेलंगाना कांग्रेस के नेता फिरोज खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *