रांची बीजेपी सीमा पात्रा और दिव्यांग नौकरानी सुनीता

रांची बीजेपी सीमा पात्रा और दिव्यांग नौकरानी सुनीता

रांची, झारखंड : महिला नौकरानी के साथ बर्बर उत्पीड़न करने वाली रांची BJP की महिला नेता सीमा पात्रा को बीजेपी ने पार्टी से निकल दिया है। उक्त बीजेपी की महिला नेता रिटायर आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी है। बीजेपी ने घटना की जानकारी होने के बाद महिला नेता की सदस्यता सस्पेंड कर दिया है।

झारखंड के गुमला की रहने वाली 29 वर्षीय आदिवासी महिला सुनीता दिव्यांग भी है और 12 वर्ष से सीमा पात्रा के घर पर नौकर थी। सुनीता सीमा पात्रा की बेटी के साथ अभी हाल में दिल्ली से झारखंड लौटी थी। पीड़िता ने अस्पताल में बयान में कहा कि दिल्ली से वापस आने के बाद सीमा पात्रा ने उसे डंडे और गर्म तवे से बहुत मारा। जिससे उसके आगे के दांत टूट गए और शरीर के बाकी अंगों में भी गंभीर चोटें आईं। 

नौकरानी के साथ बर्बर तरीके से मारपीट करने के आरोप में BJP महिला नेता सीमा पात्रा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा, JMM के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने सीमा पात्रा मामले में कहा कि जिस तरह से बीजेपी की महिला नेता ने एक आदिवासी महिला के साथ पिटाई की, वह बहुत शर्मनाक है। बीजेपी को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और आरोपी नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

बीजेपी इस मामले में बैकफुट पर आ गई है। बीजेपी के राज्य प्रवक्ता पर्तुल सहदेव ने कहा कि इस तरह की घटना की पार्टी कड़ी निंदा करती है और इस घटना की जानकारी के बाद सीमा पात्रा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि बीजेपी का यही असली चरित्र है। वे दुमका में एक बेटी को इंसाफ दिलाने के बारे में चिल्ला रहे हैं। वहीं उनकी एक नेता आदिवासी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करती हैं। 

हिंसा का शिकार दिव्यांग नौकरानी की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस धारा-164 में नौकरानी के बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *