रांची : इंडी गठबंधन ने रांची लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस की ओर से अधिवक्ता यशस्विनी सहाय को बनाया है। यशस्विनी सहाय रांची लोकसभा क्षेत्र से पांच बार के कांग्रेस सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी भी हैं। इंडी गठबंधन के लोकसभा चुनाव व भारत जोड़ो अभियान के रांची संयोजक और बैठक के संचालक नदीम खान ने मिडिया को बताया कि यशस्विनी सहाय महिला एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता हैं और उन्हें रांची लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस उम्मीदवार रांची लोक सभा प्रत्याशी अधिवक्ता यशस्विनी सहाय ने इंडी गठबंधन के सहयोगियों, भारत जोड़ो अभियान के विधान सभा के प्रभारी, वाम दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ रांची प्रेस क्लब में एक बैठक की। बैठक में इंडि गठबंधन की उम्मीदवार का परिचय भारत जोड़ो अभियान की स्टेट कॉडिनेटर डा. वासवी किडो ने कराया। डॉ वासवी किड़ो ने यशस्विनी सहाय को झारखंड में विस्थापन की समस्या, हसदेव जंगल कटाई, आदिवासी जमीन की लूट, छात्रों के पेपर लीक और परिणाम में गड़बड़ी जैसे मामलों से अवगत कराते हुए संविधान को बचाने, लोकतंत्र की रक्षा करने और जंगलों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। हेमा मुण्डा एवं अमन तिर्की ने यशस्विनी सहाय का पारम्पारिक शॉल देकर स्वागत किया।

इस बैठक में कांग्रेस के गांरटी कार्ड, आदिवासी घोषणापत्र, AAP पार्टी के घोषणापत्र, इंडिया गठबंधन के घोषणापत्र पर चर्चा की गई और प्रचार की रणनीति बनाई गई। सम्पूर्ण देश में गरीबों को फ्री बिजली देने और किसान, नारी, युवा, श्रमिकों को न्याय देने, मनरेगा में 400 रू. की मजदूरी देने के साथ साथ कांग्रेस के चुनावी वादे ‘एक लाख वेतन वाली पहली नौकरी युवाओं को देने’ जैसी बातों को जन जन घर घर तक पहुंचाने पर जोर देने की बात कही गई।

यशस्विनी सहाय अभी मुम्बई हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। वह नोबेल प्राइज से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के फाउंडेशन में काम कर चुकी हैं। पोकसो एक्ट के तहत केस देख रही है। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय अपराध और न्याय व शोध संस्थान तुरीन इटली से अपराध और न्याय पर मास्टर डिग्री हासिल किया है। वह सामाजिक न्याय, बाल अधिकार, महिला अधिकार, जेंडर जस्टिस के साथ साथ लोकतंत्र की रक्षा और संविधान बचाने की लड़ाई सड़कों और न्यायालयों में लड़ती रही हैं। यशस्विनी सहाय 28 वर्ष की कम उम्र में सामाजिक न्याय और महिला अधिकार की वकालत के अनुभव हासिल किया है। वह अपनी सुख सुविधा छोड़ कर मुम्बई के स्लम इलाके में गरीब लोगों को न्याय दिलाने का काम भी कर रही हैं।

कांग्रेस की ओर से इंडी गठबंधन का रांची लोकसभा उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के लॉन्च कार्यक्रम में अनेक सामाजिक सांस्कृतिक आंदोलनकारी, मानवाधिकार कार्यकर्ता, महिला अधिकार कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, छात्र और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। झाडखंड आदिवासी मूलवासी मंच के अध्यक्ष राजू महतो, झाडखंड आंदोलनकारी कुमार वरूण, समर सिन्हा, आदिवासी नेता व पूर्व पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, लोहरा समाज के अभय भूटकुवार, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता तारिक मुजीबी, साजिद उमर, मजदूर नेता सुदामा खलखो, आप पार्टी के डा. अवधेश और संतोष रजक, जुबैर, मनोज एवं अन्य शामिल थे।

संत पॉल कॉलेज के छात्र हेमा मुण्डा, अमन तिर्की, अभय आनंद, सोनिया, बरसा पूनम तिर्की और संत जेवियर कॉलेज के छात्र एनोस बाड़ा, निराली एक्का, उज्जवल लकड़ा, अमोस ज्योति तिर्की स्नेल प्रितम एक्का आदि उपस्थित थे। महिला नेत्री निरंजना हेरेंज, बिनीता खलखो, एरेन कच्छप, लक्ष्मी देवी, प्रेमलता, संगीता, मरियम उपस्थित थे।

1 thought on “INDI गठबंधन की रांची लोकसभा प्रत्याशी अधिवक्ता यशस्विनी सहाय ने चलाया चुनाव प्रचार अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *