बेगुसराय गोलीबारी घटना

बेगुसराय गोलीबारी घटना

बेगुसराय, बिहार : मंगलवार, 13 सितम्बर की शाम को बिहार के बेगुसराय में छः अलग-अलग जगहों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया और भाग निकले। अपराधियों द्वारा इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और दर्जन भर लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, बेगूसराय में मंगलवार शाम को बरौनी थर्मल चौक पर बदमाशों ने पहली फायरिंग की और फिर बेख़ौफ़ होकर सरकार औऱ पुलिस को खुलेआम चैलेंज करते हुए राष्ट्रिय राजमार्ग 28 और 31 के लगभग 6 जगहों पर एक घंटे तक ताबरतोड़ गोलीबारी करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने थर्मल चौक पर तीन लोगों को गोली मार कर एनएच से ही बीहट की तरफ निकल गए।

इसके बाद मल्हीपुर चौक पर अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारी। फिर बरौनी के पास ही दो और लोगों को गोली मारी, जिसमें से एक की व्यक्ति की मौत हो गई। फिर बरौनी से निकलकर बछवाड़ा की तरफ भागे अपराधियों ने तेघड़ा में दो लोगों पर फायरिंग किया और इसके बाद बछवाड़ा में गोधना के पास दो लोगों गोली मार दी। तेघरा थाना क्षेत्र के पास एनएच 28 पर अयोध्या चौक पर लगभग 5 लोगों को गोली मारी गई। जिसमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपड़ा देवस गांव के रहने वाले चंदन कुमार के रूप में हुई है।

गोलीबारी की यह घटना बछवाड़ा, फुलबरिया, बरौनी और चकिया थाना क्षेत्र में की गयी है। आशंका है कि इस गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हुई है। सभी घायलों की पहचान कर उन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

ताबरतोड़ गोलियों की आवाज सुनकर इलाके के लोग दहशत में आ गए। तो, इलाके में गोलीबारी की खबर लोगों ने मोबाइल से साझा करी, वैसे ही इस खबर से चारों तरफ दहशत और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इस गोलीबारी की घटना पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बयान दिया कि “बिहार में न सरकार है और न अपराधियों में कानून का डर है। अपराधियों ने निडर होकर कई लोगों पर गोलियां चलाई लेकिन पुलिस पकड़ नहीं पाई। इस पर सीएम नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए।”

साथ ही उन्होंने ट्वीट किया कि “वह बुधवार सुबह आठ बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से बेगुसराय में जो घटना हुई है, उस पर कानून व्यवस्था की जानकारी लेंगे और पीड़ितों से मिलेंगे”। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “बिहार का दुर्भाग्य है कि यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं। जिस दिन वे ऐसा कहेंगे वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे।”

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों के बेख़ौफ़ गोलीबारी की घटना पर जिला एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि बाइक सवार दो अपराधियों ने कई लोगों पर गोलियां चलाईं और 4 थाना क्षेत्रों में 30 किमी घुमते रहे। हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *