गृह मंत्रालय ने अश्विनी कुमार को एमसीडी का कमिश्नर नियुक्त किया, सीनियर आईएएस अधिकारी हैं

गृह मंत्रालय ने अश्विनी कुमार को एमसीडी का कमिश्नर नियुक्त किया, सीनियर आईएएस अधिकारी हैं

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम के नए कमिश्नर के तौर पर गृह मंत्रालय ने 1992 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को तैनात किया है। इस से सम्बंधित सुचना गृह मंत्रालय ने दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को भेज दी है। वह कई बड़े व‍िभागों की अहम ज‍िम्‍मेदार‍ियां द‍िल्‍ली सरकार में संभाल रहे हैं।

केंद्र में मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनने और मोदी के तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनने के बाद दिल्ली के सीनियर ब्यूरोक्रेट्स की ट्रांसफर पोस्टिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। गृह मंत्रालय के आदेश पर हाल ही में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरपर्सन आईएएस अमित यादव का ट्रांसफर किया गया था और अब दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर ज्ञानेश भारती का भी ट्रांसफर कर दिया गया।

गृह मंत्रालय ने 1992 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को एमसीडी का कमिश्नर नियुक्त किया है। सीनियर आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार वर्तमान में दिल्ली सरकार के राजस्व व‍िभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और मंडलायुक्त हैं।

केंद्र में दूसरी बार रही मोदी सरकार ने तीनों नगर निगम को एकीकृत करने का फैसला किया था उसी समयअश्विनी कुमार को द‍िल्‍ली सरकार में भेजने से पहले केंद्र सरकार की ओर से एमसीडी का स्‍पेशल ऑफ‍िसर नियुक्त किया गया था। इसके बाद एकीकृत निगम के चुनाव कराने के दौरान अश्वनी कुमार को स्‍पेशल ऑफि‍सर न‍ियुक्त किया गया था। तब आईएएस ज्ञानेश भारती जो विभाजित दिल्ली नगर निगम में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर थे, उनको 2022 में एकीकृत नगर निगम में एमसीडी आयुक्त नियुक्त किया गया था।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अश्वनी कुमार को दिल्ली सरकार में राजस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया गया था। अक्‍टूबर 2022 में प्र‍िंस‍िपल सेक्रेटरी गृह विभाग का न‍ियुक्‍त क‍िया गया। न‍िवर्तमान एमसीडी कम‍िश्‍नर ज्ञानेश भारती का भी लंबे समय से केंद्र सरकार में पदोन्नति को लेकर ट्रांसफर किया जाना लंबित था। अब जब केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार ने सत्ता संभाली तो ज्ञानेश भारती का ट्रांसफर क‍िया गया है। ज्ञानेश भारती लंबे समय से एमसीडी कम‍िश्‍नर के पद पर बने हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *