हर घर तिरंगा

हर घर तिरंगा

रांची, 13 अगस्त 2022: जश्न-ए-आज़ादी के 75 वें दिवस पर देश के प्रत्येक क्षेत्रों के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आज़ादी के अमृत महोत्सव पर सभी धर्म, इलाके और वर्ग के लोग ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के देश के प्रधानमंत्री मोदी अपील पर अपने घरों दुकानों आदि पर देश की शान, अभिमान तिरंगा झंडा को फहरा रहे हैं।

प्रधानमंत्री की इस अपील पर रांची के मुस्लिम समाज भी इस उत्सव में हर्षोल्लास के साथ शामिल हैं। जिसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक रांची के हर दुकान, चौक-चौराहे, घर, ऑफिस में झंडा लगाया जाएगा और 14 अगस्त को सर्वधर्म का तिरंगा कार्यक्रम परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड़, रांची में दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

आज के झंडा लोकार्पण बैठक में अंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव हाजी मोख्तार अहमद, उपाध्यक्ष-मंज़र इमाम, समाजसेवी डॉ असलम परवेज़, जमैतुल राईन पंचायत के अध्यक्ष हाज़ी फ़िरोज राईन, न्यू डेली मार्केट इलेक्ट्रॉनिक रांची के अध्यक्ष- हाज़ी हाशिम, श्री महावीर मंडल-रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, लहू बोलेगा के नदीम खान, डोरंडा महापंचायत के महासचिव रिज़वान अंसारी, मेन रोड़ दुकानदार सहयोग समिति, रांची के उपाध्यक्ष मो साज़ली, महासचिव साज़िद उमर, विद्यार्थ एकेडमी रांची के औरेंजेब खान, सामाजिक कार्यकर्ता मो बब्बर, यूथ सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन रांची के मो शब्बीर, अबुल हसन, मो फैसल उपस्थित थे। (नादिम खान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *