नई दिल्ली : मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधु के निर्वाचन आयुक्तों के रूप में पदभार संभालते ही देश में 18वीं लोकसभा के गठन के लिए आमचुनाव की घोषणा कर दी। 18वीं लोकसभा के लिए यह आमचुनाव सात चरणों में होगा और मतों की गिनती 4 जून को होगी। इसके साथ ही 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को पूरा हो जाएगा।

इस 18वीं लोकसभा के गठन हेतु आमचुनाव में वोटरों की कुल संख्या 96.8 करोड़ है और इसमें 47.1 करोड़ महिलाएं और 49.7 करोड़ पुरुष वोटर हैं। जिसमें 19.74 करोड़ 20 वर्ष से 29 वर्ष के युवा मतदाता हैं और 1.89 करोड़ वोटर पहली बार मतदान करेंगे।और इसके अलावा इसमें 88.4 लाख दिव्यांग, 48 हज़ार ट्रांसजेंटर मतदाता और 82 लाख मतदाता 85 साल से अधिक की उम्र के हैं। इन उम्रदराज मतदाताओं के लिए मतदान कर्मी उनके घर पर जाकर उनका वोट रिकॉर्ड करेंगे, ऐसी व्यवस्था गई है।

20 मार्च को गज़ेट सूचना जारी होगा और पहला चरण का चुनाव में 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम की 102 सीटों पर मतदान होगा।

दूसरा चरण का चुआव 13 राज्यों की 89 सीटों के लिए होगा। 28 मार्च को इसका गज़ेट नोटिफिकेशन होगा और 26 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर असम, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल के 89 सीटों पर मतदान होगा।

12 राज्यों की 94 सीटों के लिए तीसरे चरण का चुनाव होगा और 12 अप्रैल को गज़ेट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। और 7 मई को मतदान होगा। असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, दादर नागर हवेली और दमन दीव की 94 सीटों पर मतदान होगा।

चौथा चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए 18 अप्रैल को गज़ेट नोटिफिकेशन होगा और 13 मई को मतदान होगा। इस चरण में बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना,आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 96 सीटों पर वोटिंग होगी।

पांचवा चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए चुनाव होगा और 26 अप्रैल को गज़ेट नोटिफिकेशन होगा और 20 मई को मतदान होगा। झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रेदश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख की 49 सीटों पर मतदान होगा।

छठा चरण के लिए 7 राज्यों की 57 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। 29 अप्रैल को गज़ेट नोटिफिकेशन और 25 मई को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली की 57 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे।

सातवां चरण के लिए 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव होगा। 7 मई को गज़ेट नोटिफिकेशन और 01 जून को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस लोकसभा सीटों के चुनाव के साथ साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की भी घोषणा चुनाव आयोग ने की है।

अलग-अलग राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी इसी आम चुनावों के साथ कराए जाएंगे। सिर्फ़ तीन ऐसे राज्य हैं, जहां सात चरणों में जहां चुनाव कराए जाएंगे ऐसे राज्य उत्तर प्रदेश जहां लोकसभा की 80 सीटें, बिहार की 40 और पश्चिम बंगाल की 42 हैं।

ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून के साथ चार चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। सिक्किम विधानसभा का सभी 32 सीटों पर एक ही चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। आंध्र प्रदेश की सभी 175 सीटों के लिए 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन और 13 मई को चुनाव कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *