एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

मुंबई. 30 जून 2022: आज 30 जून 2022 शाम 7 बजे देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे| शिव सेना में विभाजन कर 50 एम्.एल.ए. लेकर एकनाथ शिंदे ने अपनी ताकत दिखा दिया| सारा खेल का सच सामने आ गया कि इस खेल को जितने की रणनीति बीजेपी ने तैयार की थी और खिलाड़ियों ने योजनानुसार खेला और जीत हासिल की|

इस खेल में बीजेपी की मज़बूरी अभी भी बनी हुई है, बीजेपी अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री प्रस्तावित कर सकती| बीजेपी को शिव सेना को तोड़ने वाले एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाएगी|

महाराष्ट्र में आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद bjp नेता देवेन्द्र फदनविस ने कहा कि “हम कैबिनेट का विस्तार करेंगे और शिव सेना तथा भाजपा नेता शपथ लेंगे| मैं इस सरकार से बाहर रहूँगा”| महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फदनाविस नई सत्ता के लिए वर्ष 1999 में दिवंगत गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के फार्मूला को अजमाया है|

कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार के फ्रांसिस्को सरदिन्हा जो 10 MLA के साथ सरकार से बाहर आ गए और सरकार बनाई| फ्रांसिस्को सरदिन्हा बीजेपी में शामिल हो गए| एक वाढ बाद पर्रीकर ने भी कांग्रेस में विभाजन कर दिया और फ्रांसिस्को सरदिन्हा के समर्थकों में भी मतभेद डालकर अपने पक्ष में करके गोवा का मुख्यमंत्री बन गए|

फिर फ्रांसिस्को सरदिन्हा और उनके ज्यादातर सहयोगियों को गोवा विधानसभा में कभी प्रवेश ही नहीं करने दिया| और, यह इतिहास 23 वर्ष बाद एक नए रूप में दोहराया जा रहा है| देखना है कि महाराष्ट्र के नए समय की इस राजनीतिक बिसात में शिव सेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे कितने समय तक राज्य के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं ! यह भविष्य के गर्भ में है! (साभार http://goanews.com/)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *