Metro double-decker flyover-Jaypur

Metro double-decker flyover-Jaypur

नई दिल्ली, 13 जून 2022 : दिल्ली मेट्रो द्वारा दिल्ली का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर जल्द बनकर तैयार होने वाला है| यह फ्लाईओवर दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर के बीच बनाया जा रहा है| डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण डीएमआरसी DMRC के साथ लोक निर्माण विभाग मिलकर रहा है| डबल डेकर फ्लाईओवर के पिलर पूरी तरह से तैयार हो गए हैं और इनके उपर गर्डर रखने का काम किया जा रहा है|

भजनपुरा और यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के बीच बनने वाले इस डबल डेकर फ्लाइओवर की लंबाई 1.4 किलोमीटर होगी| 12.5 किलोमीटर के कॉरिडोर पिंक लाइन का विस्तार हो रहा है, जिसका निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है|

डबल डेकर फ्लाईओवर में मेट्रो पुल जमीन से 18.5 मीटर की ऊंचाई पर रहेगा और इसके नीचे जमीन से 9.5 मीटर की ऊंचाई पर फ्लाईओवर रहेगा| मेट्रो पुल की चौड़ाई जहां 10.5 मीटर है, वहीं थ्री-लेन फ्लाईओवर की चौड़ाई 10 मीटर होगी. इससे यमुना विहार और भजनपुरा के अलावा खजूरी खास, सोनिया विहार, सूरघाट, जगतपुर गांव, झरोदा माजरा और बुराड़ी सहित आठ एलिवेटेड स्टेशन को फायदा मिलेगा|

इसमें पहला डबलडेक का ऐसा फ्लाईओवर होगा जिसमें उपर मेट्रो चलेगी और उसके नीचे गाडियां चलेंगे| इस फ्लाईओवर का इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर सड़क के बीचोबीच पर बनाया जा रहा है| डीएमआरसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली मेट्रो देश का दूसरा सबसे पुराना और सबसे बड़ा नेटवर्क होने के बावजूद राजधानी में यह पहला फ्लाईओवर होगा| इस फ्लाईओवर के पाइलिंग का काम लगभग खत्म हो चुका है और वर्तमान में फ्लाईओवर के पिलर का काम प्रगति पर है| (साभार Daily Talk)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *