रांची-मुस्लिम-समाज

रांची-मुस्लिम-समाज

रांची, 14 जुलाई 2022: रांची में नई DC की नियुक्ति हुई है। नवनियुक्त DC राहुल कुमार सिन्हा पर शहर की शांति, सौहार्द के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होगा। हाल में ही भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के इस्लामिक नबी पर बोलने के खिलाफ देश के अनेक हिस्सों की तरह रांची में भी उपद्रवियों ने प्रायोजित हिंसा का प्रदर्शन किया। जिसे पुलिस द्वारा रोकने के क्रम में दो मुस्लिम युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस घटना से रांची के मुस्लिम समाज के अगुआ और धर्मगुरु भी चिंतित हैं।

‘लहू बोलेगा’ संस्था के कर्ताधर्ता नदीम खान ने बताया कि मुस्लिम समाज ऐसे उपद्रवों से सदमे में है, ऐसी घटनाओं से मुस्लिम समाज के निर्दोष नौजवानों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। इसी चिंता में मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं एव सामाजिक जिम्मेदारों का एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त डीसी रांची आईएएस राहुल कुमार सिन्हा से मुलाकात की।

इस प्रतिनिधिमंडल में एकरा मस्ज़िद के मुख्य डॉo मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी, डॉ मौलाना तल्हा नदवी, कारी सोहैब अहमद, मुफ़्ती तल्हा नदवी, पूर्व पार्षद मोo असलम हिंदपीड़ी, लहू बोलेगा के नदीम खान, डॉo तारिक़ हुसैन, सामाजिक कार्यकर्ता नदीम एकबाल, सत्यभारती के सरवर खान, मोo फ़हीम एवं मोo शाक़िर उपस्थित थे। मौलाना डॉ. ओबैदुल्लाह कासमी के नेतृत्व में रांची डीसी बनने पर स्वागत करने एवं कई सामाजिक मुद्दें पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने डीसी महोदय से शहर के लिए निम्न मुद्दे पर चर्चा की, जिसमें कि रांची की शांति व्यवस्था बहाल रहे, सामुदायिक सौहार्द पर ज़ोर दिया जाए, रह रह कर रांची में असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति का वातावरण पैदा करने की समीक्षा की जाए, रांची जिला में शांति समिति का पुनर्गठन किया जाए, 10 जून रांची की हिंसा में निर्दोष न फंसे इसके लिए उचित जांच हो।

साथ में शहर के पर्यावरण की चिंता करते हुए इस मॉनसून में वृक्षारोपण के लिए मुहल्लों एवं संगठनों को भी पौधे दिए जाने की मांग की। शहर के लोगों के स्वस्थ के मुद्दे पर मांग की कि सदर अस्पताल ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट माननीय स्वास्थ्य मंत्री के उद्घाटन के बाद भी आज तक नहीं चालू हुआ है। रोज आज-कल हो रहा है, इसकी जानकारी लेकर लापरवाह विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को चालू करने का उचित निर्देश दें।

प्रतिनिधिमंडल को नवनियुक्त डीसी रांची IAS राहुल कुमार सिन्हा जी ने आश्वस्त किया कि अविलंब उचित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।(लहू बोलेगा के प्रेस विज्ञप्ति से)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *