कोलकाता : भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले की पीड़ित महिला रेखा पात्रा को लोकसभा का टिकट दिया है। संदेशखाली मामले में यौन उत्पीड़न का केस पहली महिला रेखा पात्रा ने दर्ज कराया था। लोकसभा चुनाव को देखते हुए TMC के मुकाबले भाजपा ने रेखा पात्रा को बशीरहाट से चुनाव के मैदान में उतारा है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुई दरिंगदगी को देश की जनता के सामने ला कर बड़ा मुद्दा बनाया। और संदेशखाली पीड़िता को चुनाव मैदान मैदान में उतार कर बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती दी है। 

आरामबाग की अपनी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ”संदेशखाली की माताओं और बहनों” पर हुए अत्याचार से पूरे देश का सिर शर्म से झुक गया है। बिना राजनीतिक संरक्षण के कोई अपराधी खुद को 56 दिनों तक कैसे बचा सकता है। इंडि गठबंधन में ममता के गठबंधन सहयोगी संदेशखाली मुद्दे पर चुप क्यों हैं।” मोदी ने संदेशखली में टीएमसी के अपराधियों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ममता को दोषी ठहराया था। भाजपा ने संदेशखाली मामला को भुनाने के लिए पीड़ित महिला उम्मीदवार देकर पश्चिम बंगाल में बड़ा खेला करने की योजना में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *