Maldiv-minister-Ali-solih-attaked

Maldiv-minister-Ali-solih-attaked

माले (मालदीव), 24 अगस्त 2022: मालदीव Maldives के पर्यावरण मंत्री अली सोलिह Ali Solih पर सोमवार 22 अगस्त, 2022 को जानलेवा हमला हुआ। यह हमला एक इस्लामिक कट्टरपंथी ने राजधानी माले Male में किया। इस हमले में मंत्री के हाथ और चेहरे पर कई चोटें आई हैं। उन्होंने किसी तरह स्कूटर को छोड़ सड़क पर भागकर अपनी जान बचाई। इस के तुरंत बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।

अली सोलिह मालदीव सरकार में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं। वह जुम्हूरी पार्टी (जेपी) के प्रवक्ता भी हैं, जो राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह की सत्तारूढ़ मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) की गठबंधन में सहयोगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव के पर्यावरण मंत्री अली सोलिह पर हमला करते हुए इस इस्लामिक कट्टरपंथी ने कुरान की आयतें पढ़ी थीं। मंत्री अपने स्कूटर से घर जा रहे थे। तभी हमलावर बीच सड़क में उनके स्कूटर के सामने आ गया। और हमलावर ने कुरान की आयतें पढ़कर अली सोलिह पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस दौरान हमलावर घटनास्थल दिनदहाड़े बेखौफ सड़क पर धारदार हथियार लेकर खड़ा रहा और निशाना चूकने के बाद स्थानीय भाषा में लोगों से बात करने लगा। मंत्री पर हमले की जानकारी मिलते ही माले पुलिस ने तुरंत घटनास्थल से हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमला करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

यह वही हमलावर है, जिसने कुछ दिन पहले माले में किंग सलमान मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद की तकरीर के दौरान हंगामा किया था। गिरफ़्तारी के बाद उसे हुलहुमले मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहाँ उसे 15 दिन की पुलिस रिमांड में भेज गया है। (चित्र साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *