हमर-सोना-झारखंड-को-समर्पित-इस-रक्तदान

हमर-सोना-झारखंड-को-समर्पित-इस-रक्तदान

रांची : झारखण्ड की राजधानी में सभी काथलिक चर्च के माताओं और बहनों की अपील पर एवं पल्ली पुरोहित के सराहनीय सहयोग से पहली बार 04 सितंबर 2022 को ऐतिहासिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इस रक्तदान शिविर में आर्च बिशप रेवन फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है”

रांची के पल्ली काथलिक महिला संघ द्वारा लहू बोलेगा संस्था-रांची एवं हॉफमैन लॉ एसोसिएट रांची के सहयोग में 4 सितम्बर को संत जोसेफ़ क्लब हॉल, रांची में हमर सोना झारखंड को समर्पित “रक्तदान शिविर” संपन्न हुआ। जिसमें 66 यूनिट रक्तदान हुआ एवं अतिरिक्त 05 यूनिट रिजेक्ट हुआ। सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची को रक्तदान समर्पित किया गया। जो सुबह 09 बजे से शाम 5 बजे तक चला।

प्रत्येक रक्तदाता को उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तित्व के द्वारा रक्तदान प्रमाण पत्र दिया गया एवं रांची पल्ली काथलिक चर्च द्वारा रक्तदाताओं को अलग से रिफ्रेशमेंट पैकेट्स दी गई। रक्तदान शिविर में पहला रक्तदान मो हिफ़ज़ाम रज़ा एवं अंतिम रक्तदान झारखंड आंदोलनकारी के नेता प्रभाकर तिर्की ने किया। मंच संचालन श्रीमती रोमोला होरो और धन्यवाद ज्ञापन फ़ादर महेंद्र पीटर तिग्गा ने किया।

हमर सोना झारखंड को समर्पित इस रक्तदान

रक्तदान शिविर का उद्घाटन आर्च बिशप रेव फेलिक्स टोप्पो ये.स, रांची धर्मप्रांत के आर्च बिशप एम.फ़ादर डेविड ख़लखो, काथलिक फ़रिश पुरोहित-रांची, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माझी, रांची सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, रांची सदर ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ विमलेश सिंह, डॉ रंजू सिन्हा, हॉफमैन लॉ एसोसिएट के निदेशक अधिवक्ता फ़ादर महेंद्र पीटर तिग्गा, लहू बोलेगा संस्था के संस्थापक संयोजक नदीम खान, झारखंड आंदोलनकारी के अगुवा प्रभाकर तिर्की और झारखंड सरकार के पूर्व TAC सदस्य रतन तिर्की ने किया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए आर्च बिशप रेव फेलिक्स टोप्पो ये.स. ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है जिसे करना हम सभी का मानवीय कर्तव्य है। नौजवान पीढ़ी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”

राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी ने कहा कि “काथलिक महिला संघ ने रक्तदान शिविर कर समाज को नई दिशा प्रदान की है,भविष्य में मैं भी हर संभव सहयोग करूंगी।”

रांची पल्ली काथलिक पारिस पुरोहित ए.डेविड ख़लखो ने कहा कि “रांची पल्ली काथलिक महिला संघ ने सराहनीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। यह समाज सेवा है जिसमें बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। अब भविष्य में भी रक्तदान शिविर हर स्तर से जारी रहेगा।”

रांची सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने कहा कि “ऐसे रक्तदान आयोजनों से जागरूकता आती है जिसे हमलोगों को काफी खुशी मिलती है। रतन तिर्की और नदीम खान का विशेष धन्यवाद।”

रांची के चर्च द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर के आयोजन में रांची पल्ली काथलिक महिला संघ की जसिंता तिग्गा, कुमकुम कोयल, प्रभा तारा, बेरनादेत एक्का, नीलम कुजूर एवं रांची पल्ली काथलिक के युवा प्रभारी फ़ादर विनय कुंडुलना, सागर लकड़ा, नेहा कुजूर, सौम्या आयुषी कुजूर, सोनाली तिग्गा, विल्सन लकड़ा और काथलिक सभा के पेत्रुस एक्का, प्रदीप कुजूर और रंजीत बाड़ा की सराहनीय सक्रिय भूमिका रही।

‘हमर सोना झारखंड’ को समर्पित इस रक्तदान शिविर में हर समुदाय की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के नीचे राष्ट्रीय गान एव संविधान की प्रस्तावना के संकल्प के साथ समाप्त किया गया। इस रक्तदान शिविर में मुफ़्ती अब्दुल्ला अज़हर, अधिवक्ता ए.के.रशीदी, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास, बब्बर, असफर खान, अकरम रशीद, मो नेहाल अहमद, मो कामरान उपस्थित थे। (लहू बोलेगा संस्था के नदीम खान के प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *