नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजनीतिक खेल करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और हरत क्रांति के जनक डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन को बड़ा सम्मान देते हुए भारत रत्न दिए जाने का फैसला लिया है।
पीएम ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी की इस घोषणा ने यूपी की सियासत में और हलचल तेज कर दी। क्योंकि अभी तक जयंत चौधरी की पार्टी और भाजपा के गठबंधन की खबरें आ रही थीं। वहीं पीएम मोदी के ऐलान के बाद चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। जयंत चौधरी ने पीएम मोदी की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि दिल जीत लिया।
मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।पीएम ने अपनी अगली पोस्ट में लिखा कि नरसिम्हा राव ने एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की।
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को याद करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों के लिए याद किया जाएगा। उनके कार्यकाल में भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया गया था, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला।
हरित क्रांति के जनक को भी भारत रत्नदेश में हरित क्रांति के जनक कहने जाने वाले एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान पर पीएम ने कहा कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।