गौतम अदानी की कंपनियों के शेयर्स की कीमत भी 85 फीसदी तक कम हो चुकी है। इस झटके से गौतम अदानी अमीरों की सूची में 30वें स्थान पर आ गए। गौतम अदानी ने वीडियो जारी कर निवेशकों को परेशान न होने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा था कि वापसी करके दिखाएंगे, लेकिन अभी तक हालात प्रत्येक दिन उनको परेशान कर रहे हैं।

नई दिल्ली : शेयर बाजार की एक खूबी है कि जिस कंपनी के शेयर धारक अपने शेयर बेचने लगते हैं, उस कंपनी के शेयर के दाम में गिरावट शुरू हो जाती है, उस शेयर के मूल्य कम होने लगते हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों को शेयर धारकों ने बेचना शुरू कर दिया था। जिससे बीते एक महीने में भारी बिकवाली से अदानी के शेयरों के दाम में भरी गिरावट जारी रही है। इससे गौतम अदानी दुनिया भर के सबसे अमीर लोगों की सूची में 30वें स्थान पर आ गए। अडानी की शेयर के मूल्य में गिरावट आने के साथ ही मुकेश अंबानी 81.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 15 दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स हैं।

आंकड़े के अनुसार अडाणी समूह की 10 कंपनियों के सम्मिलित तौर पर बाजार मूल्य में इस बिकवाली के दौरान 12.06 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई है। हालांकि, अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के आरोपों को झूठा और आधारहीन बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया था। अडाणी ग्रुप की तरफ से दिए गए तमाम स्पष्टीकरण के बाद भी इसके शेयरों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है।

अदानी की कंपनियों के शेयर्स की कीमत भी 85 फीसदी तक कम हो चुकी है। गौतम अदानी ने वीडियो जारी कर निवेशकों को परेशान न होने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा था कि वापसी करके दिखाएंगे, लेकिन अभी तक हालात प्रत्येक दिन उनको परेशान कर रहे हैं।

24 जनवरी को शॉर्ट सेलर हिंडेनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अदानी का व्यापारिक साम्राज्य लगातार ढलान पर है। अडानी की कुल संपत्ति भी मुकेश अंबानी के मुकाबले घटकर करीब आधी रह गई है। गौतम अदानी पिछले साल दुनिया के नंबर 2 और नंबर 3 अमीरों में शुमार किए जाते थे।

गौतम अदानी के कुल संपत्ति पिछले वर्ष 116 अरब डॉलर थी। एक महीने में ही घटकर अब 35.3 अरब डॉलर हो गई है। जबकि सितंबर 2022 में अदानी की नेटवर्थ 150 अरब डॉलर तक पहुंची गई थी। इसके साथ गौतम अडानी मुकेश अंबानी से दोगुना अमीर थे।

अब अमीरों की लिस्ट में 84.1 अरब डॉलर के साथ मुकेश अंबानी 8वें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति गौतम अदानी से करीब 49 अरब डॉलर ज्यादा है। और गौतम अदानी 30वें नंबर पर नीचे आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *