बक्सर-के-किसानों-के-समर्थन-में-आम-आदमी-पार्टी-वेद-प्रकाश-सिंह
आम आदमी पार्टी नेता वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि बक्सर के बनारपुर गाँव में किसानों के घर में घुसकर प्रशासन द्वारा की गई मारपीट घोर निंदनीय है। एनडीए की सरकार रही हो या महागठबंधन की, दोनों ने किसानों को छला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामाधान यात्रा करने के बजाय किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए। किसानों को भूमि के वर्तमान मूल्य के अनुसार मुआवज़ा देने की मांग का आम आदमी पार्टी समर्थन करती है।

Buxar : बिहार के बक्सर जिला के चौसा में थर्मल पवार प्लांट द्वारा अधिग्रहित जमीन का नए दर के अनुसार मुआवजा मांग रहे किसानों का आन्दोलन बिहार के सुशासन सरकार के पुलिस जुल्म के कारण चर्चा में आ गया है। किसानों के आन्दोलन पर पुलिस ने लाठियां चलायी तो गुस्साए किसानों ने पुलिस वाहनों में आगजनी कर दी। अब सरकार को जहाँ किसानों के साथ मिल-बैठ कर किसानों की मांगों का समाधान निकलना चाहिए था। तो सुशासन की पुलिस ने प्रतिक्रिया करते हुए बदले की करवाई कर दी और किसानों के घरों में जबरन रात में घुसकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को गलियां दी, मारपीट की। घटना के बाद बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री जब किसानों के समर्थन में चौसा पहुंचे जो कि उनका संसदीय क्षेत्र भी है, किसानों ने उनके विरोध में नारे लगाये और पत्थर भी चलाये।

आम आदमी पार्टी प्रभारी वेद प्रकाश सिंह – Rahul Raj

बक्सर के किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल पार्टी के शाहाबाद जोनल प्रभारी वेद प्रकाश सिंह के साथ चौसा, बक्सर के आंदोलनकारी और पीड़ित किसानों से मिला। श्री सिंह ने कहा कि चौसा में एसजेवीएन SJVN के पॉवर प्लान्ट के लिए किसानों का भूमि अधिग्रहण किया गया है लेकिन मुआवज़ा वर्तमान दर पर नहीं दिया जा रहा है। तीन महीने से चल रहे आंदोलन पर न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार ने समाधान निकालने के लिए पहल किया। इसी प्रकार काले कृषि कानून के विरोध में भी किसानों ने जब आंदोलन किया था तो केंद्र की सरकार ने 1 वर्ष से भी अधिक समय तक किसानों की माँगे नहीं मानी थी।

आम आदमी पार्टी नेता वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि बक्सर के बनारपुर गाँव में किसानों के घर में घुसकर प्रशासन द्वारा की गई मारपीट घोर निंदनीय है। एनडीए की सरकार रही हो या महागठबंधन की, दोनों ने किसानों को छला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामाधान यात्रा करने के बजाय किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए। किसानों को भूमि के वर्तमान मूल्य के अनुसार मुआवज़ा देने की मांग का आम आदमी पार्टी समर्थन करती है। बिहार में पूराने सभी दल जनता को जाति-संप्रदाय में बांट कर राजनीति करते रहे है और जनता के हित और जरूरतों के मुद्दों को गौण बना कर रखे हैं। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो हर वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखे।

उन्होंने सरकार से मांग किया कि किसानों को मुआवज़ा भूमि के वर्तमान कीमत के अनुसार दिया जाए। किसानों के खिलाफ दायर मुकदमें वापस लिए जाएँ। भूमि देने वाले किसान परिवारों के युवाओं को पावर प्लांट में रोजगार दिया जाए।

मौके पर उपस्थित मुख्य जिला प्रभारी राहुल राज ने कहा कि नीतीश कुमार ने अधिकारियों को गुंडा राज करने का छूट दे रखा है। बिहार के लोग अपनी और अपने सम्पति की रक्षा स्वयं करे। बिहार पुलिस अगर SI अमित कुमार को नौकरी से बर्खास्त नही किया जाता है तो प्रदेश की जनता को यह समझ लेना चाहिए कि नीतीश कुमार न्याय कर सकने में अक्षम है।

आप के प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रवक्ता राहुल राज, जिला संयोजक मनोज यादव, रमेश वर्मा, सुमन कुमारी, एडवोकेट राजेश कुमार, रवि यादव, रश्मि चौबे, कप्तान धर्मराज यादव, परशुराम सिंह, भोजपुर जिला से महेंद्र शर्मा और ठाकुर जी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *