द्रौपदी-मुर्मू-यशवंत-सिन्हा

द्रौपदी-मुर्मू-यशवंत-सिन्हा

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2022: 18 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति के लिए मतदान होना है। और, NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति की उम्मीदवार हैं। द्रौपदी मुर्मू ने 2014 के विधानसभा चुनावों के दौरान दायर खुद के हलफनामे में बताया कि उनके पास 2 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की संपत्ति है और 14 लाख रुपये का कर्ज है। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने 2009 के लोकसभा चुनावों के हलफनामे में बताया था कि उनके पास 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के सन्दर्भ में चुनाव सुधार समर्थक समूह, Association for Democratic Reforms (ADR) ने बुधवार को कहा कि इस राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4,759 सांसद और विधायक वोट देने के हकदार हैं। जिनमे से 477 महिला सदस्य हैं जो 10 प्रतिशत हैं। सांसदों और विधायकों के वोटों की संख्या 10,74,364 है। इसमें महिलाओं की हिस्‍सेदारी 13 प्रतिशत है यानि1,30,304 वोट है।

सांसदों के देखें तो लोकसभा (Lok Sabha) के 3,79,400 में से 56,700 वोट यानी 15 प्रतिशत 81 महिला सदस्यों के पास हैं। तो राज्यसभा सदस्यों के 1,58,200 वोटों में से 21,700 वोट यानी 14 फीसद महिला सदस्‍यों के पास हैं। और विधानसभाओं में महिलाओं की हिस्‍सेदारी देखें तो उत्तर प्रदेश में 403 विधायकों में 47 महिलाएं हैं।

उत्तर प्रदेश में विधायकों के कुल 83,824 वोट हैं जिनमें सबसे अधिक महिला वोट 9,776 हैं। पश्चिम बंगाल में 44,394 वोट में से 6,191 मत महिलाओं के पास हैं यानि कि 294 विधायकों में से 41, बिहार में कुल 241 विधायकों में से 26 महिलाएं हैं यानी कि बिहार में कुल 41,693 वोट में से 4,498 वोट महिलाओं के पास हैं। (चित्र साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *