बदायूं : बदायूं में हिंदू पड़ोसी से अच्छे संबंध के बाद भी उनके दो मासूम नाबालिग बच्चों की हत्या करने वाला जावेद और साजिद में से साजिद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पोस्टमार्टम के बाद मृत साजिद की मां नजरिन अपने बेटे का शव लेने गई। मासूमों की हत्या में शामिल दूसरा हत्यारा जावेद को आज बरेली से गिरफ्तार किया गया।
जावेद ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष की शादी के बाद भी उसे बच्चा नहीं हुआ था। इसलिए उसे दूसरे बच्चों से नफरत थी। लेकिन वह किसी टोटके भी करता था।
मृत साजिद की मां नजरिन ने मीडिया के प्रश्न के उत्तर में कहा कि उसने (साजिद) बताया था। बच्चों की मौत के बाद बेटे साजिद ने आकर बताया कि उसने पड़ोसी के दो बेटों को मार दिया है।
साजिद की मां नजरीन ने कहा कि मुहल्ले के लोग बहुत अच्छे थे हमेशा मदद करते रहते थे। उसके बेटे ने दो बच्चों को मारकर गलत किया।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच साजिद के शव की मैय्यत निकाला गया। दफनाने के लिए मृत आरोपी साजिद का शव ले जाते वक्त शहर के मुसलमान बड़ी संख्या में मैय्यत में शामिल हुआ।