Lakhimpur khiri rape and murder of two Dalit girls

Lakhimpur khiri rape and murder of two Dalit girls

लखीमपुर खीरी, यूपी : लखीमपुर खीरी कांड में दो नाबालिग बहनों (अनु. सु. जाति) की बलात्कार के बाद हत्या करने वाले लखीमपुर खीरी कांड के 6 आरोपी छोटू, कमरुद्दीन, सोहेल, आरिफ, जुनैद, हफिजुर रहमान को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र के एसपी संजीव सुमन ने बताया “तमोली पुरबा के एक और लालपुर के पांच आरोपियों को हमारी टीम ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी। आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नहीं था, सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कबूल की है। तमोली पुरबा और लालपुर दोनों गांव अगल बगल में स्थित हैं, जिनके बीच की दूरी तीन चार किलोमीटर है।”

एसपी संजीव सुमन ने कहा “यह जघन्य घटना निघासन थाना क्षेत्र की है। बुधवार 14 सितंबर को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया और हत्या कर पेड़ से लटका दिया। पोस्टमार्टम परिवार वालों की मौजूदगी में कराया जा रहा है। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। आरिपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।” राजनितिक पार्टियों में इस घटना को लव-जिहाद के कोण से भी देखा जा रहा है।

यूपी के लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों के अपहरण, बलात्कार और मर्डर मामले में 6 आरोपियों पर मृतक दोनों बहनों की मां ने आरोप लगाया था कि तीन लड़के मेरी बेटियों को अगवा करके ले गये और जघन्य कांड को अंजाम देने के बाद मेरी बेटियों की नृशंसता से हत्या कर दी। मृतक लड़कियों की मां के बयान पर पुलिस ने सबसे पहले आरोपी छोटू को गिरफ्तार किया। छोटू के बयान के आधार पर उसके अन्य पांच साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। इस जघन्य बलात्कार और हत्या की घटना में सबसे पहले जिस छोटू नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया, इस छोटू के पिता का नाम चेतराम गौतम है। वह मृतक लड़कियों के गांव तमोली पुरबा गांव का रहने वाला है। छोटू पर ही आरोप है कि वह इन बहनों की दोस्ती अन्य लड़कों से कराया था। दूसरा आरोपी जुनैद पड़ोसी गांव लालपुर का रहने वाला है। उसके पिता का नाम इजराइल है। इस जुनैद ने ही इन लड़कियों को जबरन अपने मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया था।

तीसरा आरोपी सुहैल भी लालपुर का रहने वाला है। सुहेल के पिता का नाम इस्लामुद्दीन बताया जा रहा है। चौथा आरोपी हफीजुर रहमान उर्फ मजिलके भी लालपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पिता का नाम अजीजुर रहमान बताया। गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपी करीमुद्दीन उर्फ डीडी भी पड़ोसी गांव लालपुर का रहने वाला है, जिसके पिता का नाम कलीमुद्दीन है। और, छठा आरोपी आरिफ उर्फ छोटे भी पड़ोसी गांव लालपुर का रहने वाला है। आरिफ के पिता का नाम अहमद हुसैन है।

मृतक लड़कियों के अपहरण, रेप और मर्डर मामले में मृतकाओं की मां का आरोप है कि तीन आरोपियों ने लड़कियों को घर से घसीटते हुए ले गए। लड़कियों से रेप करने के बाद मारकर पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने इस मामले में रेप और मर्डर का केस दर्ज किया है। यह घटना तमोलीन गांव की है। सबसे पहले पुलिस ने इस मामले में आरोपी छोटू को हिरासत में लिया था। उसकी कबूलनामे और बयान के बाद अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (चित्र साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *