बोकारो, झारखंड, 20 सितंबर 2021: ठेका मजदूरों की मांगों पर झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई।

बोकारो, झारखंड, 20 सितंबर 2021: ठेका मजदूरों की मांगों पर झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई।

बोकारो स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की यह आम बैठक पी एन पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कोक ओवैन, sms, स्लैब मिल, HRCF, CRM, hot strip mill, slab yard , CED, आदि विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस सभा को यूनियन के केंद्रीय महामंत्री डी.सी.गोहाई ने संबोधित करते हुए कहा कि “सेल प्रबंधन एवं एन.जे.सी.एस नेताओं द्वारा अभी भी ठेका मजदूरों की मांगों को कभी भी एजेंडा में नहीं रखा इसके विपरीत ठेका मजदूर स्थाई प्रकृति कार्यो, कार्यो को नहीं करने का एग्रीमेंट किया जाता है । पिछले दिनों बोकारो इस्पात संयंत्र में ऐतिहासिक हड़ताल को मद्धेनजर पेरिविजन के बैठक मे ठेका मजदूरों की मांगों को एजेंडा में रखने की उम्मीद थी परंतु ऐसा नहीं हुआ”।

डी.सी.गोहाई ने कहा कि “कितना दिनों तक ठेका मजदूर उपेक्षा का शिकार होते रहेंगे अब ठेका मजदूरों की बारी है, अपने हक अधिकारों को लेने के लिए आगे आने की जरूरत है”।

बैठक में बोकारो इस्पात संयंत्र के एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष पी.एन पांडे, उपाध्यक्ष महेंद्र रविदास , मनोज तिवारी, सचिव राकेश रंजन, सह-सचिव संतोष गोप, शंभू सदाय, कोषाध्यक्ष राम लखन चौधरी और कार्यकारिणी सदस्य में श्याम देव महतो, वकील प्रसाद ,महादेव कुमार मिश्रा, प्रमोद सिंह, विजय ठाकुर ,सालखन मुर्मू, विरेंद्र झा, डी.सी. महतो, रविंद्र साह, मनोज गोराई को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *