Jharkhand-Tribal-Festival

Jharkhand-Tribal-Festival

रांची, 9 अगस्त 2022: झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य में आदिवासी दिवस पर जनजातीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस झारखंड जनजातीय महोत्सव 09-10 अगस्त को रांची में देशभर से जुटे लोक कलाकारों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Jharkhand Tribal Festival 2022 में झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 9 एवं 10 अगस्त 2022 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले झारखंड जनजातीय महोत्सव का शुभारम्भ किया और ‘जन जातीय महोत्सव’ के प्रतीक चिह्न का अनावरण करते हुए कहा कि जनजातीय महोत्सव का भव्य आयोजन राज्य के लिए गौरव की बात है। राज्य गठन के बाद पहली बार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, यह कार्यक्रम राज्य वासियों के लिए गौरव की बात है।

इस कार्यक्रम में झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से भी जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि एवं अन्य लोग पहुंचे हैं। इस महोत्सव के दौरान ही डा. राम दयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान तथा हाकी स्टेडियम में जनजाति इतिहास एवं अन्य विषयों पर सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन का भी आयोजन चल रहा है। इस महोत्सव में देशभर के जनजातीय विषयों के जानकार और कलाकार के अलावा साहित्यकार, कवि तथा इतिहासकार जुटे हुए हैं। 

भारत मुण्डा समाज झारखण्ड प्रदेश

आदिवासी दिवस पर झारखण्ड में सरकारके आलावा विभिन्न आदिवासी समुदायों ने जनजातीय महोत्सव का आयोजन किया। भारत मुण्डा समाज झारखण्ड प्रदेश के द्वारा रांची व् अन्य जगहों पर आदिवासी दिवस मनाया है। भारत मुंडा समाज ने आदिवासी दिवस का मुख्य आयोजन कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की तरह राजेन्द्र चौक से कचहरी चौक तक मांदर बजाते नाचते गाते रहे।

भारत मुण्डा समाज झारखण्ड प्रदेश

इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एतवा मुण्डा जी, उपाध्यक्ष श्रीमती रूपलछमी मुण्डा जी, प्रवक्ता नूतन पहान जी, कोषाध्यक्ष श्री पुष्कर पहान जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील पहान जी, संगठन सचिव श्री भीम मुण्डा जी, सह सचिव राजेन्द्र मुण्डा, बिलासी लांग पहान, कमल मुण्डा, मुन्नी मुण्डा, विकास मुण्डा के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। (चित्र साभार भीम मुंडा और जागरण)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *